सोनभद्र जिले के ओबरा क्षेत्र में 5 साल की एक बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, घटना 9 सितंबर की शाम की है, जब बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर घटना को अंजाम दिया।
बच्ची ने घर वापस पहुँचकर अपने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई, जिसके बाद हड़कंप मच गया। परिजनों की शिकायत पर ओबरा थाने में पुलिस ने मामला दर्ज किया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने BNS की धारा 65(2) और POCSO एक्ट की धारा 5M/6 के तहत केस दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि सभी तथ्यों की पुष्टि की जा सके।