यूपी के हापुड़ जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की शादी के अगले ही दिन दुल्हन घर में रखे सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गई। पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला हापुड़ के गांव लिसड़ी उर्फ भगवतीपुर का है। पीड़ित विनोद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि लगभग तीन महीने पहले उसने हल्द्वानी के रहने वाले एक पंडित से संपर्क किया था। पंडित ने विनोद को भरोसा दिलाया कि लड़की गरीब परिवार से है और शादी सादगी से मंदिर में ही होनी चाहिए। इस झांसे में आकर विनोद अपनी मां, भाई और तीन अन्य रिश्तेदारों के साथ 14 अगस्त को रामपुर के एक शिव मंदिर पहुंचा। वहां पंडित ने पूरे रीति-रिवाज के साथ विनोद की शादी सीमा नाम की युवती से करा दी।
शादी के दौरान पंडित ने विनोद से युवती की मां को एक लाख रुपये दिलवाए और खुद भी दक्षिणा के तौर पर 2100 रुपये लिए। शादी के बाद विनोद अपनी पत्नी को घर ले आया। पीड़ित के मुताबिक उसने पत्नी को पहनने के लिए चांदी की पायल, कान की बाली, चांदी का हार और एक सोने का मंगलसूत्र दिया था। शादी के दो दिन बाद ही 15 अगस्त की रात करीब 2 बजे दुल्हन घर के सभी जेवर लेकर चुपचाप गायब हो गई। सुबह जब विनोद की नींद खुली तो पत्नी बिस्तर पर नहीं थी और जेवर भी गायब थे। काफी तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद विनोद ने पुलिस को सूचना दी।
सीओ राहुल यादव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसकी पहचान पश्चिम बंगाल निवासी सीमा उर्फ मसुरा शेख के रूप में हुई है। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है कि क्या इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह काम कर रहा है।
यदि आप या कोई परिचित मानसिक स्वास्थ्य संकट में हैं, तो राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1800-891-4416 पर कॉल करें।