आखिरी समाचार अपडेट का समय 3:52 AM
📅
⚡ ब्रेकिंग
होमउत्तर प्रदेश › लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होंगे यूपी टी-20 लीग के…

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होंगे यूपी टी-20 लीग के प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले

🗺️ उत्तर प्रदेश 📅 3 सितम्बर 2026 · By BolHind Bureau
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होंगे यूपी टी-20 लीग के प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले
Photo by BolHind Team

यूपी टी-20 लीग के मौजूदा सीजन के रोमांचक प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले अब कानपुर के ग्रीन पार्क के बजाय लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। गवर्निंग काउंसिल ने लगातार बारिश और मैदान की खराब स्थिति को देखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने इस बदलाव की पुष्टि करते हुए बताया कि खिलाड़ियों की सुरक्षा और मैचों की गुणवत्ता सर्वोपरि है। कानपुर के ग्रीन पार्क में लगातार हो रही बारिश के कारण खेल बुरी तरह प्रभावित हो रहा था। कई मुकाबलों के रद्द होने के अलावा, मैदान के गीले होने से गेंद के असामान्य उछाल के कारण खिलाड़ियों के चोटिल होने का खतरा भी बना हुआ था। आयोजकों का उद्देश्य सभी टीमों को पूरे 20 ओवर खेलने का सुरक्षित और बेहतर माहौल प्रदान करना है।

गौरतलब है कि इस सीजन की शुरुआत भी लखनऊ के इकाना स्टेडियम से हुई थी, जहाँ पहले चरण के 22 मैच सफलतापूर्व संपन्न हुए थे। कानपुर में आयोजित दूसरे चरण के दौरान मौसम ने खेल में काफी बाधा डाली, जिससे पांच में से चार मैच ही खेले जा सके और एक रद्द करना पड़ा।

लीग का अंतिम लीग चरण 1 सितंबर को ग्रीन पार्क में ही खेला जाएगा। इस दिन मेरठ मेवरिक्स और काशी रुद्रास दोपहर 3 बजे भिड़ेंगे, जबकि शाम 7 बजे कानपुर सुपर स्टार्स और गोरखपुर लायंस का मुकाबला होगा। इसके बाद 2 सितंबर को सभी टीमें और ब्रॉडकास्टिंग क्रू कानपुर से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, 3 सितंबर को क्वालीफायर और एलिमिनेटर मैच, 4 सितंबर को दूसरा क्वालीफायर और 6 सितंबर को इकाना स्टेडियम में टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट का पूरा कार्यक्रम पहले जैसा ही रहेगा, केवल स्थान में परिवर्तन किया गया है।

शेयर करें:

🗺️ उत्तर प्रदेश की सभी खबरें →
और खबरें लोड हो रही हैं…
— पिछले 3 दिनों की सभी खबरें दिखाई जा चुकी हैं —